
नई दिल्ली. पहली बार द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। सेरेमनी के दौरान एयरफोर्स का एक अफसर तेज गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गया। उसे साथियों ने संभाला। सेरेमनी खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी अफसर के पास गए और उसका हालचाल पूछा। प्रधानमंत्री ने उससे कहा- अपनी सेहत का ख्याल रखो। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने अफसर के साथ कुछ मिनट बातचीत भी की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/narendra-modi-airman-fainted-guard-of-honour-ceremony-news-5902725.html
No comments:
Post a Comment