
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट में हिस्सा लेने के लिए शनिवार यानी 9 जून को चीन के क्विंगदाओ शहर पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि समिट के पहले ही दिन वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बता दें कि मोदी अप्रैल में भी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक मुलाकात में हिस्सा ले चुके हैं। दोनों दो महीने से भी कम समय में एक बार फिर मीटिंग करेंगे। हाल ही में चीन की सरकारी मीडिया ने भी दोनों नेताओं की लगातार मुलाकातों को रिश्तों के लिहाज से अहम बताया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/prime-minister-modi-to-meet-xi-jinping-on-first-day-of-shanghai-cooperation-organization-5889894.html
No comments:
Post a Comment