भारत के साथ नौसेन्य परियोजना आगे नहीं बढ़ाएगा सेशेल्स, असम्पशन द्वीप खुद ही तैयार करेगा सैन्य सुविधाएं - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 16, 2018

भारत के साथ नौसेन्य परियोजना आगे नहीं बढ़ाएगा सेशेल्स, असम्पशन द्वीप खुद ही तैयार करेगा सैन्य सुविधाएं

सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने कहा है कि भारत के साथ असम्पशन द्वीप पर नौसैनिक बेस बनाने की परियोजना पर अब आगे काम नहीं होगा। इसके बजाय सेशेल्स खुद द्वीप पर सैन्य सुविधाएं तैयार करेगा। भारत और सेशेल्स के बीच परियोजना पर 2015 में समझौता हुआ था। दोनों देशों ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया था। लेकिन, कुछ ही दिन पहले परियोजना की जानकारी लीक हो गई थी। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने फॉरे का विरोध शुरू कर दिया था। फॉरे इसी महीने 26 तारीख को द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर आने वाले हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/seychelles-president-says-his-country-will-not-move-forward-on-naval-project-with-india-5896882.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages