
यहां 12 जून को होने वाली डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग-उन की मुलाकात की तैयारियां अपने आखिरी दौर में है। पूरी दुनिया पिछले एक महीने से इस बड़े मौके का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर में इस वक्त करीब 3 से 4 हजार पत्रकार इस समिट को कवर करने के लिए मौजूद हैं। उधर सिंगापुर की सरकार और यहां रहने वाले लोग भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं। इसके लिए देशभर में ट्रम्प-किम के बर्गर से लेकर उनकी बातचीत से छपी टीशर्ट तक बिक रही हैं। यानी दोनों की मुलाकात ने सिंगापुर में एक मार्केट खड़ा कर दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/singapore-businesses-cash-in-on-trump-and-kim-summit-on-12-june-5892165.html
No comments:
Post a Comment