अमेरिकी सीरियल क्वांटिको में हिंदू आतंकवाद से जुड़ा एपिसोड करने पर प्रिंयका चोपड़ा ने मांगी माफी - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 10, 2018

अमेरिकी सीरियल क्वांटिको में हिंदू आतंकवाद से जुड़ा एपिसोड करने पर प्रिंयका चोपड़ा ने मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को अमेरिकी सीरियल क्वांटिको में विवादित एपिसोड करने को लेकर माफी मांग ली है। दरअसल, शो के एक एपिसोड में रुद्राक्ष पहने शख्स को अमेरिका में विस्फोट की योजना बनाते दिखाया गया है। प्रियंका इसमें आतंकी की पहचान हिंदू के रूप में करती हैं और इसे पाकिस्तान को फंसाने के लिए भारत की साजिश बताती हैं। एपिसोड की क्लिप सामने आने के बाद प्रियंका के रोल को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ #ShameonyouPriyankaChopra हैशटैग भी शुरू किया गया था। बता दें कि प्रियंका इस शो में एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/bollywood-star-chopra-apologises-over-quantico-hindu-terror-plot-5892070.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages