
आंध्रप्रदेश के एक विधायक ने पूरी रात श्मशान घाट में गुजारी, जिले की पालाकोल विधानसभा सीट से टीडीपी विधायक निम्माला रामानायडु न सिर्फ यहां सोए बल्कि डिनर भी श्मशान में ही किया। दरअसल पालाकोल शहर का श्मशान घाट काफी सालों से बुरी हालत है। अंतिम क्रिया कर्म के लिए यहां कोई भी सुविधा नहीं है, खासकर बरसात के दिनों में ये जगह एक दलदल में तब्दील हो जाती है। इस जगह पर निर्माण कार्य और कुछ मूलभूत सुविधाएं देने के लिए काफी बार पैसे सरकार की ओर से मंजूर किए गए, लेकिन कभी काम शुरू नहीं हुआ। वजह है भूत-प्रेत का डर।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/tdp-mla-sleeps-in-crematorium-5902132.html
No comments:
Post a Comment