
कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी ने पुलवामा के त्राल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना दी थी। इनपुट मिले पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खालिफ तलाशी अभियान चलाया। रमजान के दौरान सर्च अभियान पर लगी रोक हटने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने अब आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट दोबारा शुरू कर दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/security-forces-killed-two-millitants-in-kashmir-pulwama-5898812.html
No comments:
Post a Comment