श्रीनगर में कश्मीरी अखबार के संपादक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की, हमले में सुरक्षा अधिकारी की भी मौत - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 14, 2018

श्रीनगर में कश्मीरी अखबार के संपादक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की, हमले में सुरक्षा अधिकारी की भी मौत

श्रीनगर. शहर के प्रेस एन्क्लेव में गुरुवार शाम आतंकियों ने स्थानीय अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वे दफ्तर से इफ्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इस हमले में बुखारी के निजी सुरक्षा अधिकारी की भी मौत भी मौत हो गई है, वहीं, दो जख्मी हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।     ईद के पहले आतंक का बुरा चेहरा सामने आया- महबूबा मुफ्ती  - महबूबा मुफ्ती ने कहा, "शुजात बुखारी की मौत की खबर से आहत हैं, ईद की पूर्व शाम को आतंकियों का बुरा चेहरा सामने आया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के साथ सहानुभूति।"    घायलों की हालत नाजुक - पुलिस के मुताबिक, "हमले में 1 सुरक्षाकर्मी और 1 नागरिक जख्मी हुआ है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, हमले में कितने आतंकी शामिल थे? इसका पता नहीं चला है।"

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/journalist-shujaat-bukhari-attacked-by-gunmen-in-srinagar-5895329.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages