
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। दरअसल, इस फिल्म के खिलाफ के एस राजशेकरन नाम के एक शख्स ने रिलीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। राजशेकरन का दावा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने बिना उनकी अनुमति लिए ही उनके काम का इस्तेमाल कर लिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर वे फिल्म के वास्तविक लेखक हैं तो हर्जाने के हकदार हैं। कोर्ट ने उन्हें हर्जाने के लिए हाईकोर्ट में दावा करने के लिए भी कहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/sc-refuses-to-stall-release-of-rajinikanth-movie-kaala-news-and-updates-5888842.html
No comments:
Post a Comment