
राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। आईजी एसपी पाणी ने बताया कि जुबैर कादरी नाम के शख्स को वीडियो फुटेज में घटना की जगह से हथियार उठाते हुए देखा गया था। मामले की जांच के लिए डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। लाल चौक के पास गुरुवार शाम 7.15 बजे बाइक सवार आतंकियों ने बुखारी और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/bukhari-killing-kashmir-police-arrests-one-suspect-5896124.html
No comments:
Post a Comment