
गुजरात के कच्छ में भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने के दो दिन बाद अब जामनगर में भी जगुआर में खराबी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में रूटीन ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में पायलट की जान बच गई। बता दें, 5 जून को ही कच्छ में जगुआर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एयर कमोडोर रैंक के अफसर संजय चौहान शहीद हो गए थे। हादसे की वजह की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्कॉयरी के ऑर्डर दे दिए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/airforce-second-jaguar-crash-in-three-days-in-gujrat-5890602.html
No comments:
Post a Comment