असम में बाइक पर जा रहा था कपल, मोरल पुलिसिंग के नाम पर लोगों ने रोककर बुरी तरह पीटा - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 22, 2018

असम में बाइक पर जा रहा था कपल, मोरल पुलिसिंग के नाम पर लोगों ने रोककर बुरी तरह पीटा

असम में मोरल पुलिसिंग के नाम पर एक कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गोलपाड़ा जिले में रंगजुली के पुखरीपार में लड़का और लड़की मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोका और बकायदा पंजायत जैसी लगाकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। DGP कुलधर सैकिया ने भरोसा दिलाया है कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। कुछ दिन पहले ही दरंग जिले के कलाईगांव में भी इसी तरह प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सामने आया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/assam-couple-beaten-up-in-moral-policing-incident-in-goalpara-5900893.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages