
रेलवे ने सभी जोन में मरम्मत के बड़े कामों के लिए रविवार का दिन तय किया है। ऐसे में वीकेंड पर यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि अगर इसके चलते ट्रेन भोजन के वक्त लेट होती है तो रिजर्व टिकट वाले सभी यात्रियों को रेलवे नि:शुल्क खाना और पानी उपलब्ध कराएगा। रविवार को वे काम होंगे, जिनमें 6 से 7 घंटे लगने की संभावना रहेगी। यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही एसएमएस और विज्ञापनों के जरिए दी जाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/railway-plans-to-carry-out-major-maintenance-works-on-sundays-5898001.html
No comments:
Post a Comment