जीएसटी से इकोनॉमी का 60% हिस्सा महंगा, सेवाओं पर अब लग रहा 18% टैक्स - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 30, 2018

जीएसटी से इकोनॉमी का 60% हिस्सा महंगा, सेवाओं पर अब लग रहा 18% टैक्स

नई दिल्ली.   जीएसटी को लागू हुए आज एक साल पूरा हो गया। सरकार के मुताबिक जीएसटी से महंगाई नियंत्रण में आई है। जीएसटी कानून में मुनाफाखोरी के खिलाफ एक एजेंसी भी लाए, जिससे भी भाव नियंत्रित हुए हैं। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं, जबकि फूड प्रोडक्ट, टूथ पेस्ट, हेयर ऑइल आदि के दाम या तो स्थिर रहे या घटे हैं। अक्टूूबर 2017 से फैक्ट्री में बनी चीजों की महंगाई दर एक वर्ष पहले की तुलना में कम रही है। सर्विसेज महंगी हुई हैं। इकोनॉमी में सर्विसेज का हिस्सा 60% है। यानी इकोनॉमी के 60% हिस्से के दाम बढ़ गए हैं। पहले इन पर 15% टैक्स था, अब 18% जीएसटी है।   4 बातें जो पूरी नहीं हुईं   1) टैक्स स्लैब कम रखने की बात: जीएसटी वाले देशों में सर्वाधिक टैक्स स्लैब हमारे यहां।  0, 3, 5, 12, 18, 28 फीसदी के छह स्लैब। 2) देश भर में एक टैक्स होगा: अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल, डीजल, एविएशन टरबाइन फ्यूल, नेचरल गैस, शराब पर अलग-अलग टैक्स दरें हैं। स्टांप शुल्क की दरें राज्यों में अलग-अलग हैं।  3) कहा था सेस खत्म होंगे: समाप्ति की घोषणा के बावजूद सरकार ने महंगी कारों पर,...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/60-part-of-economy-expensive-due-to-gst-5907115.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages