
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने बुधवार को दौलत के मामल में बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट को पीछे कर दिया। वे अब दुनिया से तीसरे अमीर व्यक्ति बनने के करीब हैं। मार्क उम्र में बफेट से 53 साल छोटे हैं। 34 साल के मार्क की संपत्ति 81.6 बिलियन डॉलर (तकरीबन 5 लाख 50 हजार करोड़) हो गई है। 87 साल के बफेट की भी संपत्ति लगभग इतनी ही है। वहीं, भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अलीबाब के संस्थापक जैक मा से एक पायदान पीछे हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अंबानी 41.9 बिलियनडॉलर (तकरीबन 2लाख 84 करोड़) के साथ 15वें पायदान पर हैं। वहीं, गुरुवार को जैक मा 45.8 बिलियन डॉलर (3 लाख 11 हजार करोड़) नेटवर्थ के साथ 14वें स्थान पर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/facebook-founder-mark-zuckerberg-now-as-rich-as-warren-buffett-5900816.html
No comments:
Post a Comment