
नेशनल डेस्क. पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान पर सिर्फ विवाद ही नहीं हुए, बल्कि उससे एक शख्स की जिंदगी बदल गई। वडोदरा में रहने वाले नारायण ने पीएम मोदी का बयान सुनने के बाद पकौड़े का स्टॉल लगा लिया। धीरे-धीरे उनका स्टॉल इतना फेमस हो गया कि आज वो हर दिन 30,000 हजार रुपए कमा लेते हैं। इतना ही नहीं, शहर में उनके एक नहीं बल्कि 35 पकौड़े के स्टॉल हैं। नारायण के मुताबिक वो एनएसयूआई के सदस्य हैं। उन्होंने हिंदी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। लेकिन उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। इसलिए पीएम की स्पीच सुनने के बाद पकौड़े का स्टॉल शुरू कर दिया। मोदी की स्पीच को देते हैं क्रेडिट नारायण ने मीडिया से कहा कि वो अपनी सफलता का क्रेडिट पीएम मोदी की उस स्पीच को देते हैं जिसमें उन्होंने पकौड़े बेचने को रोजगार बताया था। उसी स्पीच से नारायण को आइडिया आया। जिसके बाद उन्होंने पकौड़े का स्टॉल लगाया। शुरू में वो 10 किलोग्राम के मैटेरियल से पकौड़े बनाया करते थे। लेकिन अब चार महीने बाद उनके स्टॉल के पकौड़े इतने फेमस हो गए हैं कि 500 से 600 किलोग्राम मैटेरियल लगता है। बता दें कि पीएम मोदी ने...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/inspired-by-pakoda-speech-vadodara-man-runs-stalls-now-sells-300kgs-in-4-hours-5899465.html
No comments:
Post a Comment