
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला। करीब 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी आई। 5 बजे ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया और हल्की बारिश भी हुई। खराब मौसम के चलते दिल्ली आ रहीं 27 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि, घंटेभर में आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य हो गईं। उधर, मानसून महाराष्ट्र को कवर करते हुए तेजी से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में बारिश हुई। ठाणे में हादसों में 3 लोगों की जान गई। इसके पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 5 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने से हादसों में 48 लोगों की मौत हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/many-people-killed-in-bad-weather-news-and-update-5891687.html
No comments:
Post a Comment