
स्मार्टफोन कंपनी रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उनके कुछ साथियों को भी पकड़ा गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रिंगिंग बेल्स ने 251 रुपए में फ्रीडम मोबाइल देने का वादा किया था। कंपनी की मानें तो उनके 7 करोड़ फोन बुक हो चुके हैं। हालांकि, गोयल पर धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं। पिछले साल फरवरी में गाजियाबाद में उनके खिलाफ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/ringing-bells-director-mohit-goel-arrested-by-delhi-police-5892277.html
No comments:
Post a Comment