
फ्लाइट्स की जानकारी मुहैया कराने वाली संस्था ओएजी ने 2018 में उड़ानों की समय पाबंदी को लेकर एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारत का कोई भी बड़ा एयरपोर्ट टॉप-200 में जगह नहीं बना सका है। जहां देश के दूसरे सबसे व्यस्त मुंबई एयरपोर्ट को समय पाबंदी में पांचवां सबसे खराब एयरपोर्ट बताया गया है, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट को इस मामले में दुनियाभर के 513 एयरपोर्ट में 451वें स्थान दिया गया है। लिस्ट में सबसे नीचे इंडोनेशिया के जकार्ता एयरपोर्ट और पाकिस्तान के इस्लामाबाद एयरपोर्ट को रखा गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/delhi-igi-and-mumbai-airports-fare-poorly-in-flight-punctuality-globally-says-oag-study-5906915.html
No comments:
Post a Comment