
नई दिल्ली. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दक्षिण अफ्रीका ले जा रहे वीआईपी विमान का संपर्क 14 मिनट तक मॉरीशस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से नहीं हो पाया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि मॉरीशस एटीसी के स्टाफर ने तुरंत पैनिक बटन दबाकर इस बारे में आगाह किया। शनिवार शाम 4.44 बजे विमान का संपर्क टूटा, हालांकि 4.58 पर इससे दोबारा संपर्क स्थापित हो गया। बता दें कि सुषमा स्वराज ब्रिक्स और आईबीएसए मीट के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/sushma-swaraj-flight-incommunicado-14-minutes-news-and-updates-5886833.html
No comments:
Post a Comment