
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना हो गया। समुद्रतल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद हिन्दुओं की इस पवित्र गुफा की यात्रा आसान नहीं है। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमेशा से सरकार के लिए बड़ी चिंता रही है। क्योंकि जिन दो रूटों से ये यात्रा गुजरती हैं, वहां आतंकी हमले का खतरा भी हर वक्त मंडराता रहता है। पिछले साल और इससे पहले कई बार श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले भी हो चुके हैं और काफी लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। इस साल सिक्युरिटी में 40,000 जवान तैनात किए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/amarnath-yatra-route-importance-and-security-5904359.html
No comments:
Post a Comment