
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को एक दिन के रूस दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह तीसरा रूस दौरा है। यहां वे पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात में हिस्सा लेंगे। ये मुलाकात सोची शहर में होगी। इससे पहले मोदी 27-28 अप्रैल को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी अनौपचारिक मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/narendra-modi-russia-visit-sochi-informal-talk-china-news-and-updates-5876924.html
No comments:
Post a Comment