
मोदी सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बीजेपी चार साल बेमिसाल का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस विश्वासघात दिवस मना रही है। इस बीच गूगल ट्रेंड के चार साल के आंकड़ों को खंगालने पर पता चलता है कि मोदी की तुलना में राहुल गांधी को लोग ज्यादा सर्च करने लगे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद राजनीति में 'पप्पू' और 'फेंकू' शब्द भी खूब उछला। गूगल ट्रेंड के मुताबिक पिछले चार सालों में 'पप्पू' शब्द से सर्चिंग में कमी आई है। वहीं 'फेंकू' शब्द से लोग ज्यादा सर्च करने लगे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/modi-government-four-year-rahul-more-than-search-modi-on-google-5881368.html
No comments:
Post a Comment