केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन निकालने के लिए नहीं पड़ेगी आधार की जरूरत: सरकार - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 15, 2018

केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन निकालने के लिए नहीं पड़ेगी आधार की जरूरत: सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन निकालने के लिए आधार की जरूरत नहीं है। सरकार में कार्मिक, लोक शिकायत मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी। स्वैच्छिक संस्थाओं की स्थाई समिति की 30वीं मुलाकात के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि आधार बिना बैंक जाए तकनीक के जरिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का जरिया है। उन्होंने कहा कि आधार को पेंशन निकालने के लिए अनिवार्य नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी खबरें उठ रही थीं कि आधार के बैंक अकाउंट से ना लिंक होने के चलते रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी पेंशन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का ये बयान बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/government-says-aadhaar-not-mandatory-for-getting-pension-sites-benefit-for-employees-5873474.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages