कर्नाटक में स्पीकर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, विश्वासमत से पहले भी स्वामी को दिखानी होगी गठबंधन की ताकत - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 24, 2018

कर्नाटक में स्पीकर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, विश्वासमत से पहले भी स्वामी को दिखानी होगी गठबंधन की ताकत

बेंगलुरु. कर्नाटक में गुरुवार को विश्वासमत साबित करने से पहले भी कुमारस्वामी को विधानसभा में अपनी ताकत दिखानी होगी। बहुमत साबित करने से पहले भाजपा और जेडीएस-कांग्रेस उम्मीदवारों में से कोई एक विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा की तरफ से 5 बार के विधायक सुरेश कुमार ने नॉमिनेशन फाइल किया है। कुमारस्वामी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार स्पीकर के लिए दावेदार हैं। कांग्रेस ने बड़ी ही आसानी से अपने उम्मीदवार के स्पीकर चुने जाने का दावा किया है। वहीं, सुरेश कुमार ने कहा कि 12.30 बजे चुनाव हैं और इसके बाद आपको नतीजे पता चल जाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/karnataka-assembly-floor-test-news-and-updates-5879979.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages