अमेरिका: कनाडा के सिख मंत्री से एयरपोर्ट अधिकारियों ने पगड़ी उतारने को कहा, मामले के तूल पकड़ने के बाद मांगी माफी - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 11, 2018

अमेरिका: कनाडा के सिख मंत्री से एयरपोर्ट अधिकारियों ने पगड़ी उतारने को कहा, मामले के तूल पकड़ने के बाद मांगी माफी

अमेरिका में एक कनाडाई सिख मंत्री से नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है। दरअसल, मामला पिछले साल अप्रैल का है। कनाडा के विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री नवदीप बैंस डेट्रॉयट एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए खड़े थे। इसी दौरान एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे अपनी पगड़ी निकालने के लिए कहा। जिसका उन्होंने विरोध किया। हालांकि, बैंस का पद पता चलने के बाद अधिकारियों ने उनसे माफी भी मांग ली। बता दें कि अमेरिका में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वहां कई बार सिखों से पगड़ी और धार्मिक निशान उतारने के लिए कहा जा चुका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/canadian-sikh-ministerasked-to-remove-turban-at-security-checking-at-airport-in-detroit-us-5870897.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages