
फिल्म 'रुस्तम' में पहनी गई पोशाक की नीलामी के मामले में कुछ नेवी अफसरों ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और ऑक्शन हाउस साल्टस्काउट को कानूनी नोटिस भेजा है।नोटिस में आरोप लगाया गया है कि रुस्तम में पहनी गई पोशाक को यूनिफॉर्म बताकर नीलाम करना गलत है। ऐसा कर उन्होंने सैन्यकर्मियों और युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों और अफसरों की विधवाओं की भावनाएं आहत की हैं। नोटिस में अक्षय और ट्विंकल से पोशाक की नीलामी रद्द करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/akshay-kumar-his-wife-twinkle-khanna-served-legal-notice-for-auctioning-rustom-costume-5869694.html
No comments:
Post a Comment