
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सोमवार से स्थानीय आदिवासियों की फोर्स बस्तरिया काम करना शुरू करेगी। सीआरपीएफ की इस नई बटालियन के सभी जवान स्थानीय आदिवासी होंगे, जो स्थानीय भाषा और इलाके को भलीभांति समझते हैं। सीआरपीएफ ने ही इन जवानों को ट्रेनिंग दी है। अंबिकापुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इस बटालियन की पासिंग आउट परेड होगी। सुकमा में तैनात एक अधिकारी के मुताबिक, इस यूनिट का मकसद एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मजबूत स्थानीय नेटवर्क और इलाकाई जानकारी का बेहतर उपयोग करना है। इस यूनिट की तैनाती भी घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/bastariya-maiden-anti-naxal-force-chattisgarh-news-5877021.html
No comments:
Post a Comment