आईएसआईएस की हार के बाद इराक में पहले आम चुनाव, बुश पर जूते फेंकने वाला शख्स भी मैदान में - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 12, 2018

आईएसआईएस की हार के बाद इराक में पहले आम चुनाव, बुश पर जूते फेंकने वाला शख्स भी मैदान में

इराक में आईएसआईएस की हार के ठीक एक साल बाद पहली बार आम चुनाव रखे गए हैं। 329 सीटों वाली संसद के लिए इस बार करीब 7 हजार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे प्रचलित नाम 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅर्ज बुश पर जूते फेंकने वाले इराकी पत्रकार मुंतधर अल-जैदी का है। इराक में ही 9 महीने जेल की सजा काटने के बाद जैदी अब सांसद बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने सरकार में बड़ा पद हासिल करने की भी मंशा जताई है। जैदी के मुताबिक, अगर वे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनते हैं तो भारत के साथ संबंध बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए जैदी ने कहा कि वे दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं और उम्मीद है कि वे अपने देश को सफलता की ओर ले जाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/iraq-holds-first-elections-after-defeating-islamic-state-isis-al-zaidi-also-in-contest-5871487.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages