
राज्य सरकार ने गुरुवार को हरियाणा एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड कर दिया। राज्य में 10 अप्रैल को जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में ब्राह्मण समुदाय से संबंधित एक विवादित सवाल पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जेई एग्जाम के प्रश्न पत्र में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सवाल को लेकर राज्य में ब्राह्मण समुदाय ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। ब्राह्मण समुदाय ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/haryana-govt-suspends-sssc-chairman-over-controversial-question-5875581.html
No comments:
Post a Comment