
नई दिल्ली/देहरादून. दिल्ली और कश्मीर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान-तजाकिस्तान-पाकिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में देखा गया। उधर, दिल्ली में दोपहर को अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सोमवार देररात से जारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं के जत्थे फिर से दर्शनों के लिए पहुंचने लगे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/north-india-delhi-uttarakhand-weather-change-earthquake-news-and-updates-5869552.html
No comments:
Post a Comment