
दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर वॉलमार्ट ने 1.05 लाख करोड़ रुपए में भारत की सबसे बड़ी ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट में 77% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट साइन कर लिया है। दुनिया की इस सबसे बड़ी ये ई-कॉमर्स डील से भारतीय ग्राहकों को फायदा होने की संभावना है। अब वॉलमर्ट की ऐमजॉन से सीधी टक्कर होगी। अब कस्टमर्स को लुभाने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाएगी। डिस्काउंट वॉर शुरू होगा, ज्यादा वैरायटी के प्रोडक्ट मिलेंगे और फास्ट डिलिवरी और कस्टमर केयर सर्विसेज में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में कुछ संभावनाएं बन सकती हैं, जिससे ई-कॉमर्स का कस्टमर किंग बना सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/indian-customers-benefits-from-walmart-flipkart-jv-5870148.html
No comments:
Post a Comment