ताजमहल की खराब हालत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एएसआई को फटकार, पूछा- क्या ताजमहल में उड़ के जमा हो रही गंदगी - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 9, 2018

ताजमहल की खराब हालत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एएसआई को फटकार, पूछा- क्या ताजमहल में उड़ के जमा हो रही गंदगी

सुप्रीम कोर्ट ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को ताजमहल के खराब रखरखाव के लिए फटकार लगाई है। दरअसल, ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई ने अजीबो-गरीब तर्क पेश किए। विभाग ने कहा कि स्मारकों के खराब होने के पीछे कीड़े और काई है जो यमुना के ठहरे हुए पानी में तेजी से पनप रहे हैं। वहीं, फर्श खराब होने के पीछे विभाग ने लोगों के गंदे मोजों का हवाला दिया। हालांकि, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने एएसआई के तर्कों को खारिज कर दिया। बेंच ने एएसआई की दलील पर तंज कसते हुए कहा, “क्या यमुना की काई को पंख निकल आए हैं कि वो नदी से उड़कर ताजमहल पर चिपक जाती है। आप हमें बेकार के तर्क देना बंद करें।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/supreme-court-slams-archaeological-survey-of-india-for-not-protecting-taj-mahal-5869735.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages