मदर्स डे पर सैंडमैन की नई कलाकारी, रेत पर उकेरी मोदी और उनकी मां की तस्वीर - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 13, 2018

मदर्स डे पर सैंडमैन की नई कलाकारी, रेत पर उकेरी मोदी और उनकी मां की तस्वीर

फेमस इंडियन सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मदर्स-डे के मौके पर एक नई कलाकारी की है, जिसकी फोटो खूब वायरल हो रही है। पटनायक ने इस बार रेत पर जो तस्वीर उकेरी है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के साथ दिख रहे हैं। इस आकृति में पीएम मोदी अपनी मां के सामने हाथ जोड़े दिख रहे हैं, वहीं उनकी मां उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रही हैं। रेत पर बनाई इस तस्वीर के नीचे पटनायक ने एक कैप्शन में 'मां की ममता' लिखा है। पटनायक ने ये कारीगरी ओडिशा के पुरी शहर के समुद्र तट पर की है। बता दें सुदर्शन भारत के मशहूर सैंड आर्टिस्ट हैं, जो समुद्र किनारे रेत पर तरह-तरह की आकृतियां बनाकर दुनियाभर में खुद का नाम फेमस कर चुके हैं। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पटनायक को साल 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/sudarsan-pattnaik-make-sand-art-of-pm-modi-and-his-mother-5872233.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages