
13 हजार करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 85 करोड़ रुपए मूल्य के 34 हजार आभूषणों को जब्त किया। ये ज्वलेरी मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप की है। एजेंसी ने बताया कि ये ज्वलेरी दुबई से लाई गई थी। जिसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत जब्त किया गया है। बता दें, पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप्स के मालिक मेहुल चौकसी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/pnb-fraud-ed-seizes-choksi-firms-jewellery-worth-rs-85-cr-brought-from-dubai-5875123.html
No comments:
Post a Comment