
आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में मंगलवार शाम एक नाव पलट गई। नाव में करीब 40 लोग सवार थे जिनमें से 17 को बचाया जा चुका है। जबकि 23 की तलाश अभी भी जारी है। विजयवाड़ा और विशाखापट्नम से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंच चुकी है और सर्च ऑपरेशन जारी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायुडू और गृहमंत्री चिना राजप्पा ने इस नाव दुर्घटना पर जानकारी हासिल की है। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे बचाव राहत काम के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आवश्यक सहायता देने का भी आदेश दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/several-feared-drowned-as-boat-capsizes-in-godavari-river-in-andra-pradesh-5873739.html
No comments:
Post a Comment