
एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव के विरोध में 2 अप्रैल के दिन दलितों ने भारत बंद का आह्वान किया था। उनका कहना था कि आज भी उनके साथ दलित के नाम पर भेदभाव और मारपीट की जाती है। भारत बंद के लगभग 47 दिन बाद राजकोट में हुई एक घटना ने फिर से दलितों की कही बात को सच साबित कर दिया। गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स को रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटा जा रहा है। ट्वीट में लिखा है कि मुकेश नाम का शख्स, जो कि एक दलित था, उसे फैक्ट्री के मालिक ने पीट-पीटकर मारा डाला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/dalit-man-flogged-to-death-on-suspicion-of-theft-in-rajkot-5877487.html
No comments:
Post a Comment