
इच्छामृत्यु के लिए ऑस्ट्रेलिया से स्विट्जरलैंड पहुंचे 104 साल के साइंटिस्ट डेविड गुडऑल को बासेल के एक क्लिनिक में जहरीले ड्रग्स दे दिए गए। यूथेनेशिया का समर्थन करने वाली स्विस संस्था एग्जिट इंटरनेशनल ने गुरुवार को उनकी मृत्यु की जानकारी दी। स्टेटमेंट के मुताबिक, डेविड ने ‘ओड टू जॉय’ नाम का गाना सुनते हुए मौत को गले लगाया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के रहने वाले डेविड गुडऑल बॉटनी और इकोलॉजी के जाने-माने वैज्ञानिक थे। उन्हें कोई खास बीमारी नहीं थी, लेकिन उन्हें अपने लिए एक सम्मानजनक मृत्यु चाहिए थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/australian-scientist-david-goodall-ends-life-in-switzerland-healthy-man-to-chose-death-5870371.html
No comments:
Post a Comment