माल्या से 10,000 करोड़ वसूलने की अर्जी को ब्रिटिश कोर्ट की मंजूरी, संपत्ति फ्रीज करने पर भी रोक नहीं लगाई - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 8, 2018

माल्या से 10,000 करोड़ वसूलने की अर्जी को ब्रिटिश कोर्ट की मंजूरी, संपत्ति फ्रीज करने पर भी रोक नहीं लगाई

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को इंग्लैंड की कोर्ट से झटका लगा है। लंदन की एक अदालत ने भारतीय बैंकों की ओर से दायर किए गए मुकदमे में माल्या के खिलाफ फैसला दिया है। जज एंड्रयू हेनशॉ ने कहा कि आईडीबीआई समेत सभी कर्जदाता आरोपों से संबंधित भारतीय अदालत के फैसले के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। बता दें कि 13 भारतीय बैंकों ने 1.15 अरब पौंड (करीब 10 हजार करोड़ रुपए) वसूल करने को लेकर लंदन की कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। सुनवाई के बाद माल्या के वकीलों ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/vijay-mallya-loses-united-kingdom-lawsuit-over-1-5868942.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages